फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यार्थियों को दिखाई डॉक्यूमेंट्री

Tue, 02 Sep 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सभागार में उपस्थित विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में ओपी सिंगला सभागार में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आर्ट्स, विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, जनसंचार, टूरिज्म मैनेजमेंट व फैशन एवं इंटीरियर डिजाइन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत में विद्यार्थियों को कॉलेज पर बनी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। विज्ञान, आर्ट्स, पत्रकारिता व टूरिज्म मैनेजमेंट जैसे कोर्स में विद्यार्थियों के लिए रोजगार की अनेक संभावनाएं है। विद्यार्थियों के लिए कॉलेज के ये तीन वर्ष महत्वपूर्ण होते हैं। जीवन चुनौतियों से भरा है। जीवन में सुख-दुख, उतार-चढाव आते रहते हैं। हमें किसी भी परिस्थिति में अपना मनोबल कम नहीं होने देना है बल्कि चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। नई शिक्षा नीति में विद्यार्थी अब मेजर, माइनर, मल्टी डिसिप्लिनरी, वेल्यू एडिड, एबिलिटी इन्हांसमेंट और स्किल इन्हांसमेंट की पढ़ाई करेंगे। विद्यार्थियों को पहले साल तीन मेजर माइनर, मल्टी डिसिप्लिनरी, एक वेल्यू एडिड, एबिलिटी इन्हांसमेंट और एक स्किल इन्हांसेंट के विषयों को पढ़ना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे वे अपनी छिपी प्रतिभा को निखार सकते हैं। इस अवसर पर उप-प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. गीतांजलि धवन, डॉ. बलकार सिंह, डॉ. अनिल वर्मा व डॉ. शिखा गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें