बापौली। खंड के अंतर्गत गांव उझा में वीरवार को सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी 47 शिकायतें दर्ज कराईं। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाना है। सेवा सेतु शिविर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास तथा संवाद को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। शिविर में स्वास्थ्य, बिजली, क्रीड सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। संवाद