फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने अपने विरोधियों के खिलाफ सीबीआई का किया दुरुपयोग : मायावती

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बसपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती ने वीरवार को सेक्टर 13-17 के ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए बसपा-लोसुपा के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। भाजपा व कांग्रेस पर गरीबों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को नाटकबाज व जुमलेबाज करार दिया। उन्होंने कहा कि अब नमो नमो नहीं चलेगा। भाजपा ने सदैव सीबीआई का अपने विरोधियों के खिलाफ दुरुपयोग किया है। मायावती ने करनाल लोकसभा से प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, सोनीपत से लोसुपा की उम्मीदवार राजबाला सैनी व रोहतक लोकसभा से प्रत्याशी कृष्णलाल पांचाल के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन

मायावती ने कहा कि भाजपा की नीतियां द्वेषपूर्ण, पूंजीवादी व जातिवादी है। इस कारण भाजपा का शासनकाल देश से जा रहा है। चौकीदार व छोटे चौकीदार मिलकर कितना भी जोर लगा लें, उनकी सरकार दोबारा नहीं आएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों का दिल दुखाया है। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वो लोगों को गुमराह करके सेना के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। 2014 के अपने घोषणापत्र के बारे में कहीं भी जिक्र नहीं करते हैं। उन्होंने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा ने कभी जमीन पर कार्य नहीं किया है। भाजपा का ध्येय पूंजीपतियों व सेठों को फायदा पहुंचाना है। इनको देश की आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। हमेशा इन्होंने गरीबों का शोषण ही किया है। भाजपा ने कांग्रेस की ही तरह दलित, आदिवासी, मुस्लिम व पिछड़े वर्ग की अनदेखी की है। सरकारी नौकरी में दलितों व पिछड़ों का आरक्षण अधूरा पड़ा है।
भाजपा की गलत नीतियों के कारण ही नोटबंदी हुई है। लाखों लोग इससे बेरोजगार हो गए। भाजपा को सबक सिखाने के लिए उद्योगपति व व्यापारी भी तैयार हैं। इन पांच सालों में देश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। आए दिन आतंकी हमले हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों व मुस्लिमों के हितों पर ध्यान देती और इनका शोषण नहीं करती तो बहुजन समाज पार्टी नहीं बनती। अगर भाजपा अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान कार्य करती तो इन्हें बार-बार सफाई नहीं देनी पड़ती। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में आकर ड्रामे करने पड़े। कोई इन्हें कुछ कहता है तो भाजपा को मिर्ची लग जाती है। हरियाणा का मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी झूठे बोलने के मामले में पीएम मोदी से दो कदम आगे है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वो भाजपा से पांच साल का हिसाब ले और बसपा को वोट दें।
विज्ञापन

मायावती को पीएम बनाने के लिए वोट की अपील की : वहीं दूसरी ओर लोसुपा के संरक्षक राजकुमार सैनी ने लोगों से अपील की कि वो मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करें। इनके शासनकाल में ही दलितों, पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम व आदिवासियों के हित सुरक्षित है। इस मौके पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा, आकाश आनंद, प्रकाश भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष रामभज सैनी, बसपा के जिला अध्यक्ष सतबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें