फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हर महीने मिलते हैं 390 रोगी, आठ तोड़ देते हैं दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने लक्ष्य निर्धारित है। इसके अनुरूप जिला स्तर पर काम भी चल रहा है, लेकिन जो स्थिति धरातल पर है वो चिंतनीय है। हर माह टीबी के औसतन 390 मरीज मिल रहे हैं। हर माह टीबी से आठ लोगों की मौत हो जाती है। इस साल 11 माह में टीबी के 4300 केस मिले चुके हैं, जो पिछले साल से तीन प्रतिशत अधिक है। इस साल 11 माह में टीबी से 95 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले साल टीबी के 4207 मरीज मिले थे। 106 लोग टीबी से जंग हार गए थे। पिछले छह साल में जिले में 859 लोग टीबी से मर चुके हैं। टीबी से मरने वालों में अधिकतर वे लोग थे, जिन्होंने टीबी इलाज बीच में छोड़ दिया। अब भी जिले में 3163 टीबी के रोगियों का इलाज चल रहा है। 1137 लोग टीबी से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले तीन साल में कारखानों और कॉलोनियों में 4.90 लाख लोगों की टीबी जांच की है। इसमें 10 हजार टीबी के रोगी मिल चुके हैं। इनमें प्रवासी लोगों की संख्या अधिक है जो कारखानों में काम करते हैं। स्वास्थ्य विभाग उद्यमियों के साथ मिलकर कारखानों में टीबी मुक्त अभियान चला रहा है। फैक्टरी में टीबी रोगी मिलने पर उनके ठीक होने तक उद्यमी राशन उपलब्ध करा रहे हैं। दूसरी ओर चैंबर ऑफ कामर्स टीबी रोगियों को हर माह 500 रुपये आर्थिक सहायता देता है। रिफाइनरी ने स्वास्थ्य विभाग को दो सीबी नेट मशीन व एक हैंड एक्स रे मशीन उपलब्ध करा दी है।




साल दर साल टीबी के मरीजों का ब्यौरा-
वर्ष मरीज मौत
2018 2944 120
2019 3585 226
2020 3095 155
2021 3860 157
2022 - 4207 106
2023 नवंबर तक 4300 95

बॉक्स


2025 तक टीबी मुक्त करेंगे पानीपत : डिप्टी सिविल सर्जन
जिले में टीबी को लेकर गंभीरता से काम हो रहा है। कारखानों में जाकर टीबी के रोगियों को चिह्नित किया गया है। इसमें उद्यमियों का भी सहयोग लिया गया है। इस साल भी कारखानों
विज्ञापन
विज्ञापन

में टीबी के रोगियों की जांच जारी रहेगी। रिफाइनरी से भी इस अभियान में मदद मिल रही है। उम्मीद है कि 2025 तक पानीपत टीबी मुक्त होगा।

डॉ. ललित वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें