पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुप्त सूचना पर महिला सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपी दोनों मां बेटा मिले। पुलिस ने दोनों से 1 किलो 20 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से बेटे को जेल भेज दिया और मां को सात दिन के पुलिस के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि नशा तस्करों की तह तक जाकर गैंग का पर्दाफाश किया जा सके।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर महिला मुख्य सिपाही रेनू व एसपीओ मधु के साथ रेलवे रोड पर नाकाबंदी कर महिला व युवक हाथ को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला की पहचान मोनिका पत्नी सुखराम व युवक की पहचान गोमेश्री पुत्र सुखराम निवासी डुडुर डीह सिरूम खूंटी झारखंड के रूप में बताई। आरोपियों ने बताया कि वह मां बेटा है। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट तहसीलदार पानीपत वीरेंद्र कुमार व चार-पांच राहगिरों की मौजूदगी में दोनों के बैग की तलाशी ली तो कपड़ो के बीच में सफेद रंग की पोलोथिन से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 1 किलो 20 ग्राम पाया गया। बरामद अफीम की अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब दो लाख रुपये कीमत है।
पूछताछ में आरोपी महिला नशा तस्कर ने बताया कि वह शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए बेटे के साथ अफीम को झारखंड से कम कीमत पर खरीदकर लाई थी। अफीम को पानीपत व आस पास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए दोनों झारखंड से ट्रेन में सवार होकर पानीपत आए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।