फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके के सेल्समैन से बंदूक के दम पर 35860 रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पाथरी में शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाश शराब के ठेके के सेल्समैन से गन प्वाइंट पर 35860 रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे की है।
विज्ञापन

जींद के मुआना निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और गांव एंचरा निवासी अरविंद कुमार ठेके पर सेल्समैन हैं। तीन युवक बाइक पर शनिवार को ठेके पर आए और कहा कि शराब की तीन पेटी लेनी है। इतने में तीनों ठेके के अंदर आ गए। अंदर घुसते ही एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल सटा दी। बाकी दो बदमाशों ने ठेके के गल्ले में रखे 35860 रुपये लूट लिए और भाग गए। वारदात की जानकारी ठेका मालिक और पुलिस को दी। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि सामने आने पर वह बदमाशों को पहचान लेगा। जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें