जिले में शनिवार को कोरोना के 43 नए केस मिले हैं। वहीं 39 मरीज महामारी को मात देकर घर लौट गए हैं। इस माह कोरोना के 750 केस आ चुके हैं और 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक कोरोना से 145 लोग जंग हार चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 320 केस एक्टिव है। ये जानकारी सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले में जहां नए केस मिले हैं। उनमें मॉडल टाउन, इंदिरा कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, देशराज कॉलोनी, सेक्टर 12, अंसल, सेक्टर 13-17, अमर भवन चौक, शेरा गांव, रेरकलां, आसन कलां, जीतगढ़, जाटल रोड, सावन पार्क, सज्जन सिंह पार्क, काठ मंडी समालखा, आजाद नगर पानीपत, नूरवाला, वधावाराम कॉलोनी, रिसालू रोड, तहसील कैंप, सींक, काबड़ी रोड, बजरंग मार्केट, हरिसिंह कॉलोनी, धारी चौक, सुखदेव नगर, खटीक बस्ती, खोजकीपुर, नारा गांव शामिल हैं। शनिवार को 1184 सैंपल लिए गए हैं। अब तक पानीपत में कुल पॉजिटिव 10268 केसों में से 320 एक्टिव हैं।