फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अस्पतालों में लगे 350 कर्मचारियों की नौकरी होगी सुरक्षित, डाटा अपलोडिंग का काम शुरू

Sun, 18 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में काम करते हुए एचकेआरएन के तहत कर्मचारी: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत पांच साल की सेवा वाले कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षित नौकरी के लिए अंबाला स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है। जिलाभर के नागरिक अस्पतालों में उन कर्मचारियों को चिन्हित किया जा रहा है जिन्हें 15 अगस्त 2024 तक पांच साल पूरे हो गए हों। ऐसे जिले में करीब 350 कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैंट, सिटी, नारायणगढ़ सहित सीएचसी व पीएचसी लैवल पर कर्मचारियों की डाटा अपलोड करने की ड्यूटी लगा दी गई है। इस कदम से लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों में स्थायी भविष्य की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

31 तक डेडलाइन

एचकेआरएन के तहत लगे सभी कर्मचारियों का डाटा 31 जनवरी तक अपलोड किया जाना है। गत दिवस ही मुख्यालय स्तर से मिले कड़े निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डाटा फीडिंग के काम में तेजी ला दी है। अस्पतालों में कार्यरत स्टाफ का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पांच साल पूरे कर चुके कर्मचारियों से सर्विस रिकॉर्ड के साथ-साथ बैंक की कॉपी ली जा रही है। उसके बाद विभाग की तरफ से उन कर्मचारियों को अनुभव पत्र दिया जाएगा।
खत्म हो जाएगी छंटनी का डर

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी कर्मचारियों को अनुभव पत्र देने के बाद ही फाइनल पोर्टल पर अपलोड होगा। इनमें टेक्नीकल व नॉन टेक्नीकल स्टाफ व अन्य श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। एक बार डाटा पोर्टल पर फ्रीज होने के बाद ये कर्मचारी सरकार की सुरक्षित नौकरी की पॉलिसी के दायरे में आ जाएंगे, जिससे उनकी छंटनी का डर खत्म हो जाएगा। उधर, कर्मचारियों में भी इसको लेकर खुशी का माहौल है। सभी अस्पतालों में विशेष स्टाफ तैनात कर दिया गया है जो कर्मचारियों के डाटा की जांच भी करेगा कि आखिर उनमें कोई गड़बड़ी है कि नहीं।
विज्ञापन


पांच साल पुराने कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। कर्मचारियों के लिए यह राहत की बात है। 31 जनवरी से पहले सभी कर्मचारियों का डाटा अपलोड करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. राकेश सहल, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें