अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में उद्यमिता व विकास प्रकोष्ठ की ओर से राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार के प्रति प्रेरित किया गया। मुख्य वक्ता ने स्टार्टअप के विभिन्न चरणों और सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। संयोजक डॉ. आरती के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र में विद्यार्थियों ने प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. छवि और प्रकोष्ठ की टीम का विशेष योगदान रहा। संवाद