फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी की फोटो खींचकर स्वच्छता एप पर डालें, 72 घंटे के भीतर होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी की फोटो खींचकर एप पर डालें, होगी सफाई
विज्ञापन

पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज की एनएसएस यूनिट और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान पर एक दिवसीय सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में निगम की संयुक्त आयुक्त सुमन भांकड ने बतौर अतिथि शिरकत की। इस दौरान उनके साथ कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह, मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएमएमयू अक्षिता जैन और अमित मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएमएमयू अक्षिता जैन ने स्वच्छ मैप एवं स्वच्छता एप को छात्रों के मोबाइल में डाउनलोड करवाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ मैप एप की मदद से वे जहां भी गंदगी हो। वहां की फोटो खींच कर भेजें। इसके 72 घंटो के भीतर वहां सफाई होगी। उन्होंने कहा कि एप की मदद से शहर में करीब 300 जगहों की सफाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, कॉलेज एनएसएस अधिकारी डॉ राकेश गर्ग, कॉलेज स्टाफ सदस्यों में डॉ. एसके वर्मा, डॉ. राकेश गर्ग, प्रो. पवन कुमार, प्रो. मनोज, दीपक मित्तल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें