फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-जिला कोर्ट में कुछ देर तक जमकर की दोनों की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दो- दो बच्चों के मां-बाप कोर्ट में करने पहुंचे लव मैरिज, परिजनों ने धुना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिला कोर्ट में एक व्यक्ति और एक महिला प्रेम विवाह करने पहुंच गए। इसकी भनक लगते ही दोनों के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने दोनों की कोर्ट में ही जमकर धुनाई कर दी। परिजनों का कहना है कि दोनों कई-कई बच्चों के मां-बाप हैं। वहीं कुछ लोगों ने दोनों को छुड़वाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शहर के एक अंतर्गत दो बच्चों का एक पिता व नजदीक की एक महिला अपने-अपने बच्चों को छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वे दोनों शुक्रवार को कोर्ट में शादी करने पहुंच गए। इसकी दोनों के परिजनों को भनक लग गई। वे भी तुरंत कोर्ट में पहुंचे। उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। परिजनों ने दोनों को एक तरफ ले जाकर जमकर धुनाई की। लोगों की भीड़ मौके पर एकजुट हो गई। लोगों ने दोनों को छुड़वाया। इसके बाद दोनों को अपने-अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें