फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक जैसी चुनरी ओढ़कर 3100 महिलाएं सड़कों पर निकालेंगी पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएम के लिए 3100 महिलाओं ने तैयार किए मंगलाचरण गीत, निकालेंगी पदयात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। नौ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनके स्वागत में महिलाओं का महाकुंभ नगरवासियों को देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार महिलाओं के उत्थान व कल्याण के लिए ऐतिहासिक नगरी में पधार रहे हैं।
नौ साल पहले पीएम मोदी ने पानीपत की इसी ऐतिहासिक भूमि से बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था और उस योजना का लॉन्च भी किया था। पीएम मोदी नौ साल बाद फिर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नौ दिसंबर को ऐतिहासिक भूमि पर पधार रहे हैं। जिले की सभी धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं व नगर के संकीर्तन मंडल की महिलाओं ने मोदी के स्वागत के लिए कमर कस ली है। ये विचार भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रवक्ता एवं समाजसेवी पं. वेद पराशर ने बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर विशेष आकर्षण का केंद्र 3100 महिलाओं की मंगलाचरण पदयात्रा रहेगी। ये महिलाएं एक जैसी चुनरी ओढ़कर पदयात्रा के लिए निकलेंगी।
विज्ञापन

पंडित वेद पराशर ने कहा कि सभी 3100 महिलाएं ने मंगलाचरण गीत तैयार किए हैं। महिलाएं अलग-अलग मंगल गीत गाते हुए शोभा यात्रा में भाग लेंगी। निश्चित तौर पर इस्कॉन से भी भक्तजन आकर प्रधानमंत्री के स्वागत में ढोल नगाड़ों के साथ मंगलाचरण करेंगे। साथ ही, अपनी-अपनी धुनों पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए नृत्य भी करेंगे। महिलाएं सुबह 10 बजे यमुना एन्क्लेव के कम्युनिटी सेंटर में इकट्ठा होंगी और वहां से एक यात्रा के रूप में मंगलाचरण गीत गाती हुई रैली स्तर पर पहुंचेंगी। जहां-जहां से 3100 महिलाओं की मंगलाचरण यात्रा निकलेगी, नगरवासी फूलों के द्वारा एवं पानी की छबील, खाने-पीने की व्यवस्थाओं सहित महिलाओं का अभिनंदन एवं स्वागत करेंगी। नगर में इस कार्यक्रम को देखने का रोमांच पैदा हो गया है। प्रधानमंत्री को देखने एवं सुनने के लिए भी नगर की महिलाएं मंगल गीत ,उत्सव गीत गाती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन


समाजसेवी महेश थरेजा ने बताया कि प्रधानमंत्री का आगमन निश्चित तौर पर हरियाणा के लिए खुशी के रूप में भी आएगा। प्रधानमंत्री मोदी मंच से हरियाणा के लिए बहुत बड़ी-बड़ी सौगात दे सकते हैं जिससे हरियाणा प्रगति के रास्ते पर और भी अग्रसर होगा। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी बीमा सखी योजना के शुभारंभ पर पधारेंगे। पानीपत का बच्चा-बच्चा इस कार्यक्रम से जुड़ेगा। हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहला कार्यक्रम होगा जहां पर महिलाओं का महाकुंभ मेला देखने का अवसर मिलेगा। वेद पाराशर ने बताया कि इस पदयात्रा में शामिल होने से पहले महिलाओं को पीली और लाल चुनरी दुपट्टा दी जाएगी। कार्यक्रम में साधु संतों व ब्राह्मणों का आशीर्वाद व उनके आशीष वचन भी सुनने को मिलेंगे। महिलाओं की मंगल यात्रा में 50 महिलाओं को इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें