फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुपर-100 में 31 विद्यार्थियों ने बनाई जगह, काउंसिलिंग 13 को

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग के महत्वाकांक्षी सुपर-100 कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए आयोजित लेवल-2 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम में प्रदेश के 521 विद्यार्थियों को सफलता मिली है जबकि 152 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन

पानीपत जिले के 31 विद्यार्थियों ने अंतिम चयन सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है जबकि 10 विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में रखे गए हैं। अब चयनित विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 13 मई को कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कैंपस बारना में आयोजित की जाएगी।
जिले में इस वर्ष सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा के लिए 5284 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3790 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 151 विद्यार्थी लेवल-1 उत्तीर्ण कर लेवल-2 के लिए चयनित हुए थे। लेवल-2 परीक्षा में जिले के 101 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 31 विद्यार्थियों का अंतिम चयन हुआ है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को 13 मई को सुबह 9 बजे अभिभावकों के साथ सुपर-100 कैंपस में रिपोर्ट करना होगा। प्रवेश के समय आधार कार्ड, परिवार पहचान-पत्र, दसवीं की अंकतालिका, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, बैंक विवरण सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य रहेगा। विद्यार्थियों को छात्रावास में रहने के लिए आवश्यक सामान भी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें