कच्चा काबड़ी फाटक क्षेत्र से चोरों ने एक सूने मकान से 30 हजार रुपये व सोने के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के समय पीड़ित परिवार अपने पैतृक गांव गया था। ओल्ड इंडस्ट्रीयल पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रहीस पुत्र इसाक निवासी अशोक विहार कॉलोनी ने बताया कि वो राम स्वरूप चौक पर जूस की रेहड़ी लगाता है। वो चार साल से पानीपत में किराये पर रहता है। 8 अक्तूबर को परिवार सहित अपने पिता से मिलने मिरापुर, जिला मुजफ्फरनगर गया था। वो 10 अक्तूबर को वहां से लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। मकान से लोहे का ड्रम, सोने की कानों की बाली, चांदी की चुटकी, कपड़े व अलमारी से 30 हजार रुपये चोरी मिले।