फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बुलेट से पटाखा बजाने पर विवाद, रंजिश में युवक पर की फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 06:58 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत

सार

दुकानदार के बेटे पर गोली चलाने वाले तीन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुलेट में पटाखा बजाने को लेकर यह विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना चांदनी बाग क्षेत्र के निंबरी गांव में दुकानदार के बेटे पर गोली चलाने वाले तीन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हमलावर धनसौली निवासी संदीप, कुराड निवासी मंजीत व सनौली खुर्द निवासी अनुरोध को सीआईए-3 की टीम ने बुधवार शाम को उग्राखेड़ी रोड सेक्टर-24 से गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से एक कार और देसी पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी विकास उर्फ विक्का का बुलेट से पटाखा छोड़ने पर दुकानदार के बेटे रजत से झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस विकास उर्फ विक्का की तलाश में दबिश दे रही है।

सोमवार शाम को निंबरी गांव में किराना की दुकान चलाने वाले बलिंद्र के बेटे रजत पर गांव के विकास उर्फ विक्का व उसके साथियों ने हमला किया था। हमलावरों ने रजत पर गोली चलाई थी। लेकिन रजत बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए-3 को सौंपी थी। 
विज्ञापन


सीआईए-3 प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को उग्राखेड़ी रोड सेक्टर-24 से तीन आरोपियों संदीप, मंजीत व अनुरोध को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14 जुलाई को वह कार में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। शराब पार्टी के दौरान विकास उर्फ विक्का ने उनको बताया कि उसकी गांव के रजत के साथ बुलेट बाइक के पटाखे बजाने को लेकर कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी जिसके बाद तीनों ने रजत पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, पांच कारतूस व एक कार बरामद की है। वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। विकास उर्फ विक्का की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें