रादौर। शहर के अलग अलग वार्डो में मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारे हटाने की मांग को लेकर बुधवार को पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली निगम एसई नरेंद्र सिंह से मिला। पार्षद भगवत दयाल कटारिया ने एसई नरेंद्र सिंह के समक्ष शहर की औड़ कॉलोनी, छिंबी मोहल्ला, महेंद्र सिंह डेरा कॉलोनी के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन शिफ्ट करवाने का मुद्दा उठाया।
एसई नरेंद्र सिंह ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि निगम की ओर से बिजली की लाइन मकानों की छतों से शिफ्ट करवाने को लेकर अनुमान बनाए गए हैं। सभी को पास करवाने के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजा जा रहा है। जल्द ही बिजली की लाइन शिफ्ट करवा दी जाएगी। इस दौरान पार्षदों ने एसई को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पार्षदों ने एसई से रादौर में स्थानीय लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं को सुनने के लिए बिजली दरबार लगाने की मांग की। एसई ने जल्द रादौर में बिजली दरबार लगाने का आश्वासन दिया।
-