फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले में 10 केंद्रों पर 2762 विद्यार्थियों ने दी एनएमएमएसएस की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत राजकीय व अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए रविवार को एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए थे, जहां 2762 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 351 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र दत्त की देखरेख में आयोजित परीक्षा के लिए जिले में कुल 3113 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था जिनमें में से 88.7 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र दत्त ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षकों को परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। जिला गणित विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र दत्त ने बताया कि योजना परीक्षा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली व जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उनको शिक्षित करना है। योजना में जिले के 102 तथा प्रदेश के 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन करने के लिए परीक्षा आयोजित की गई। पूरे प्रदेश में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।



दो भागों में हुई परीक्षा
परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई। पहले भाग में विद्यार्थी की मानसिक योग्यता पर आधारित 90 प्रश्न पूछे गए। दूसरे भाग में सामान्य ज्ञान पर आधारित एक-एक नंबर के 90 प्रश्न पूछे गए। इसमें सामाजिक विज्ञान, गणित व विज्ञान के प्रश्न शामिल रहे। परीक्षा के लिए 180 मिनट का समय दिया गया। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन





एनएमएमएसएस परीक्षा एक नजर में-
कुल पंजीकृत विद्यार्थी - 3113
कुल उपस्थिति - 2762
अनुपस्थित रहे - 351
उपस्थिति प्रतिशत - 88.72


किस केंद्र पर कितने विद्यार्थी देंगे परीक्षा

केंद्र पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा में बैठे
एसडी ब्यॉएज वमा विद्यालय जीटी रोड - 321 286

आर्य कन्या वमा विद्यालय किले के पास - 309 272
बीआर मॉडर्न वमा विद्यालय कृष्णपुरा - 309 267

राजकीय कन्या वमा विद्यालय मॉडल टाऊन - 321 278
राजकीय वमा विद्यालय कृष्णपुरा - 293 261

गुरु नानक पब्लिक वमावि संजय चौक - 313 293
श्री गुरु रामदास वमा विद्यालय माॅडल टाउन - 309 262

किंडर किन वमा विद्यालय मॉडल टाउन - 314 287
एसडी कन्या वमा विद्यालय किले के पास - 318 280

महावीर आदर्श वमा विद्यालय वार्ड 11 - 306 276
कुल 3113 2762



वर्जन-
राजकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित एनएमएमएसएस परीक्षा में 2762 अर्थात 88.72 प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

- डॉ. देवेंद्र दत्त, जिला गणित विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें