पानीपत। जीटी रोड पर खादी आश्रम के सामने एक कार चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार को काफी चोटें आई हैं। बाइक सवार ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
किशनपुरा चौकी पुलिस को मोहित निवासी नारायणा गांव तहसील समालखा ने बताया कि 13 नवंबर को वह अपनी बुलेट बाइक पर सुबह करीब साढ़े छह बजे आर्य गर्ल्स स्कूल में ड्यूटी देने के लिए निकला था। जब वह जीटी रोड पर खादी आश्रम के नजदीक पहुंचा तो पीछे से एक कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह रोड पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसने कार का नंबर नोट कर लिया जो पंजाब नंबर की थी।
इसके बाद वह बेहोश हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ज्यादा चोटें होने की वजह से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर, घुटनों, हाथों, कोहनी पर भी काफी चोटें आई हैं। उसकी बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी कार सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।