फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले के 25 खिलाड़ियों ने दिया क्रिकेट का ट्रायल

Fri, 30 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 17 से 26 फरवरी तक दिल्ली में किया जाएगा। हरियाणा टीम के चयन के लिए ट्रायल वीरवार को सेक्टर-9 के क्रिकेट मैदान में किया गया, जिसमें 85 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिले से करीब 25 खिलाड़ियों ने इस ट्रायल में भाग लिया। जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि ट्रायल सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चला जिसमें 85 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और इनमें से 16 खिलाड़ियों का चयन हरियाणा टीम के लिए किया जाएगा और करीब दो दिन के बाद चयनित होने वाले खिलाड़ियों को फोन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्रिकेट ट्रायल के लिए खेल विभाग की ओर से मुनीष कुमार क्रिकेट प्रशिक्षक भिवानी से बैटिंग कोच, अनिल कृष्ण पलवल से बॉलिंग कोच और देवेंद्र सिंह पानीपत से नियुक्त किए गए थे। उनकी देखरेख में ही ट्रायल हुए। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में प्रदेश के लगभग हर जिले से खिलाड़ी पहुंचे थे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित टीम के साथ तीन कोच भी जाएंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों व अधिकारियों को रुचि अनुसार खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए। खेलों से न केवल स्वास्थ्य ठीक रहता है बल्कि कार्यक्षमता भी बढ़ती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें