संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के जनवरी 2026 सत्र के दाखिले जारी हैं जिसके लिए विद्यार्थी 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि सभी छात्र व छात्राएं https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर ओपन और लर्निंग मोड के लिए ऑनलाइन मोड में उपलब्ध पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू लगभग 350 से अधिक कोर्सों के लिए नामांकन कर रहा है, जिसमें अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के अलावा पीआइए पीआईए, एमबीबीएस और अवेयरनेस कोर्स भी शामिल हैं। बीआई, बीकॉम, बीबीए, एमएससी इन होम साइंसेज, लाइब्रेरी साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एनेलिटिकल केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, एमए इन एंथ्रोपोलॉजी और जनसंचार जैसे कई विषयों में एक-एक सलाहकार उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इग्नू में जनवरी और जुलाई दो बार नामांकन प्रक्रिया संचालित की जाती है।