फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रॉयल बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 लाख की मांगी रंगदारी, उद्यमी ने जवाब दिया मेरे पास तो जहर खाने के भी पैसे नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पड़ाव मोहल्ला के टोका उद्यमी संदीप बंसल से रॉयल बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। उद्यमी ने बदमाश को जहर खाने तक के पैसे न होने का जवाब दिया है। आरोपी ने फोन कर पैसों के लिए दो दिन का समय दिया है। समालखा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पड़ाव मोहल्ले के संदीप बंसल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को रॉयल बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और 25 लाख रुपये की मांग की। उनको साफ धमकी दी कि रकम जुटाने के लिए उनके पास सिर्फ दो दिन का समय है। संदीप ने पुलिस को बताया कि वह मध्यमवर्गीय कारोबारी हैं और उनके पास इतने पैसे जुटाने की क्षमता ही नहीं है। उन्होंने बदमाश को भी कहा कि उनके पास खाने-पीने के पैसे भी मुश्किल से हैं। इस धमकी से संदीप और उनका पूरा परिवार दहशत में है। समालखा थाना पुलिस सूचना मिलते ही पहुंची। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। फैक्टरी के साथ घर पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।

बाॅक्स
बदमाश बोला एक महीने से लड़के पीछे छोड़ रखें
ऑडियो रिकॉर्डिंग में बदमाश ने सबसे पहले पुष्टि की, संदीप बंसल बोल रहा है भाई। संदीप ने हां कहा। फिर बदमाश ने कहा, मैं बोल रहा हूं रॉयल बिश्नोई की गैंग से। 25 लाख की फिरौती है भाई। संदीप ने दोबारा पूछा तो बदमाश ने दोहराया, 25 लाख की फिरौती मांग रहा हूं। संदीप ने कहा कि मेरे पास फिरौती देने के पैसे नहीं, मेरे पास खाने के पैसे नहीं है। बदमाश ने कहा कि मैंने एक महीने से तेरे पीछे लड़के छोड़े हुए हैं। इस पर संदीप ने तंज कसते हुए कहा, बेशक एक साल छोड़ ले भाई, मेरे पास तो जहर खाने के भी पैसे नहीं है। बदमाश ने आखिर में धमकाया कि तेरे पास दो दिन का वक्त है। संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की ।
विज्ञापन


बाॅक्स
दो महीने में दूसरी बड़ी घटना
समालखा में रंगदारी मांगने की घटनाएं लगातार आ रही हैं। दो महीने के भीतर दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले छह जनवरी की शाम गुड़ मंडी में राजेंद्र हलवाई की गाजर पाक की दुकान पर तीन बदमाशों ने फायरिंग कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब फिर घटना हो गई है।
विज्ञापन


वर्जन :
टोका उद्यमी की 25 रुपये की रंगदारी मांगने की लिखित शिकायत मिली है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
गुलशन, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें