फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 24 नए केस मिले, दो बच्चे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। फरवरी में हर 45 मिनट में कोरोना का नया रोगी मिला है जबकि 13 मिनट में एक कोरोना संक्रमित ठीक हो रहा है। ठीक होने वाले रोगियों की रफ्तार नए रोगियों से तीन गुना अधिक है। पिछले सात दिन में 742 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जबकि 225 नए रोगी मिले हैं। सोमवार को कोरोना के नए 24 केस मिले, जबकि 78 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को 922 लोगों ने अपनी कोरोना जांच कराई है। फरवरी में 688 की औसत से लोगों की कोरोना जांच हो रही है। जनवरी में 980 की औसत से कोरोना की जांच हो रही थी। कोरोना की तीसरी लहर में 322 बच्चे कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। पांच साल से कम आयु के 25 बच्चे संक्रमित मिले हैं। सोमवार को भी एक साल की आयु का एक बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। 16 साल से कम आयु के कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 100 प्रतिशत है।
वहीं दूसरी ओर कोरोना का पीक गुजरते ही सिविल अस्पताल में फिर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। मरीज बिना मास्क के सिविल अस्पताल में पहुंच रहे हैं। सिविल अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। ऐसी लापरवाही कोरोना के लिए संजीवनी का काम कर सकती है।
विज्ञापन

इस लहर में छह लोगों की हुई मौत
फरवरी में रोज औसतन 620 लोगों की कोरोना जांच हुई है। कोरोना की दूसरी लहर में 1550 की औसत से कोरोना जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग नो सिम्टम्स नो टेस्टिंग की नीति पर काम रहा है। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या अब तक जिले में 35,876 केस मिल चुके हैं। इनमें से 34,935 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 5,60,471 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कोरोना से 649 लोगों की मौत हुई है। छह लोगों की मौत कोरोना की तीसरी लहर में हुई है।
टीकाकरण का आंकड़ा-
15-18 आयु वर्ग: 50,514 को पहली डोज
15-18 आयु वर्ग: 6525 को दूसरी डोज
18- 44 आयु वर्ग: 10,67,883 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 7,03,192 को दूसरी डोज
बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज- 4701
एक्टिव केस काफी कम रह गए हैं, लोगों से अपील लापरवाही न बरतें
जिले में अब एक्टिव केस 286 रह गए हैं। लोग कोरोना से जल्द उभर रहे हैं। लोगों से अपील है कि वे लापरवाही न बरतें। मास्क का प्रयोग करें। जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया है वो टीकाकरण अवश्य करवा लें। -डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें