फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महेंद्र उसके भाई व भतीजे से 24 लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनाैली के पूर्व सरपंच से 70 लाख ठगी के आरोपी महेंद्र चावला उनके भाई देवेंद्र और भतीजे राम के कब्जे से 24 लाख रुपये व एक कंप्यूटर बरामद किया। बाकी की रकम बरामद करने के लिए महेंद्र चावला को दोबारा दो दिन के रिमांड पर लिया है। उनके भाई और भतीजे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन की रिमांड पूरी होने पर वीरवार को तीनों को अदालत के सामने पेश किया गया। शनिवार को पुलिस टीम ने आशाराम प्रकरण के मुख्य गवाह महेंद्र चावला, उनके भाई डाक विभाग में डाकपाल के पद पर तैनात देवेंद्र चावला व भतीजे राम को गिरफ्तार किया था।
तीनों पर सनौली के पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा के साथ चल रहे मुकदमों में पक्ष में गवाही देने और समझौते के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप हैं। पुलिस ने सोमवार को तीनों को अदालत के सामने पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने उनके घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने उनके घर से एक कंप्यूटर और 10 लाख रुपये व एक रिश्तेदार के घर से 14 लाख रुपये बरामद किए। वहीं डेढ़ लाख रुपये पुलिस आरोपियों के कब्जे से पहले ही बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

तीन दिन के रिमांड पर समय पुरा होने पर वीरवार को पुलिस ने तीनों को अदालत के सामने पेश किया गया। पुलिस ने महेंद्र चावला को फिर से दो दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस का कहना है कि बाकी की रकम उन्होंने अपने कुछ रिश्तेदारों के यहां पर छुपा रखी है। जिसे बरामद किया जाना है। अदालत ने दो दिन के रिमांड की मंजूरी दे दी। वहीं, अदालत ने देवेंद्र और राम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें