फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानी मांगने पर झगड़ा, युवक ने तीन पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना क्षेत्र में प्रजापति चौक पर वीरवार शाम करीब छह बजे पीने के लिए पानी मांगने पर दो युवकों में झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। एक युवक ने अपने सात-आठ साथियों के साथ मिलकर दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पास में ही मोटरसाइकिल ठीक करा रहे दो अन्य युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

गर्दन, पेट और पीठ में चाकू लगने से वह घायल को गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इनको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। किला थाना पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी तक झगड़े की कोई सूचना नहीं है।
प्रजापति चौक के गौरव ने बताया कि वह प्रजापति चौक पर एक दुकान पर खड़ा था। उसने एक दुकानदार से पीने के लिए पानी मांगा तो वहां पर मौजूद अयान के साथ उनकी कहासुनी हो गई। अयान ने अपने सात-आठ साथियों को बुला लिया और हमलावरों ने धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। उसकी पीठ पर चाकू मारा।
विज्ञापन

शिवनगर बबैल रोड के साहिल और शिवम बचाव के लिए आगे आए। हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। शिवम की गर्दन, पीठ और पेट में चाकू लगे। साहिल भी पीठ में चाकू लगने से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। हमले के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने तीनों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर गौरव और शिवम की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उन्हें लेकर दूसरे अस्पताल में ले गए। उधर, किला थाना पुलिस का कहना है कि उनके पास झगड़े की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें