फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला स्तरीय रफ्तार प्रतियोगिता में 225 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला शिक्षा विभाग द्वारा वीरवार को जिला स्तरीय रफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदी भाषा की समझ को बढ़ाने के लिए विभिन्न आकर्षक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं जिनमें कहानी पठन, रिले पठन, मजेदार उल्टा पठन और टंग ट्विस्टर प्रमुख रही। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के लिए भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बता दें कि पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों को धाराप्रवाह और समझ के साथ पढ़ने और उनकी पढ़ने की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से रफ्तार प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा के नेतृत्व में हुई। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से इसे और भी सफल बनाया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जयदीप जो डायट प्रवक्ता हैं, ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और निर्णायक मंडल के सदस्यों को प्रतियोगिता के नियमों के बारे में अवगत कराया। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

खंड स्तर से प्रथम नौ विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर भाग लिया जबकि 5 शिक्षक प्रतियोगिता में शामिल हुए। कुल 225 विद्यार्थी एवं 25 अध्यापकों में इन प्रतियोगिता में भाग लिया। इस कार्यक्रम में जिला एफएलएन समन्वयक अनिल मलिक और सभी खंड संयोजक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रवक्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। इन निर्णायकों के कुशल निर्णय और पारदर्शिता के कारण प्रतियोगिता का निष्पक्ष और प्रभावी रूप से संचालन संभव हो सका।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कुशल नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ेगी बल्कि उनका सामाजिक व्यवहार, स्वच्छता, और कल्पनाशीलता भी संवर्धित होगी। रफ्तार कार्यक्रम हिंदी भाषा की सृजनात्मकता और स्पष्टता को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


ये रहे रफ्तार प्रतियोगिता के परिणाम-



कक्षा पहली-

स्थान विद्यार्थी स्कूल



प्रथम दिशा राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय जीटी रोड।

द्वितीय शिवांशु राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय सिवाह।



तृतीय आयत राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय नांगल खेड़ी।

कक्षा दूसरी-

स्थान विद्यार्थी स्कूल



प्रथम विधान शहीद रविकांत राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय पानीपत।

द्वितीय आर्यन राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाबरपुर।



तृतीय आकाश राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारा।

कक्षा तीसरी-

स्थान विद्यार्थी स्कूल



प्रथम निशान राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरा।

द्वितीय ज्योति राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय जीटी रोड।



तृतीय वंशिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय उंटला।

कक्षा चौथी-



स्थान विद्यार्थी स्कूल

प्रथम चाहत राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय कैनाल कैंप।



द्वितीय जोया राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड-10 पानीपत।

तृतीय इशिका राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय हथवाला।



कक्षा पांचवीं-

स्थान विद्यार्थी स्कूल



प्रथम अंश राजकीय प्राथमिक विद्यालय काबड़ी।

द्वितीय मोहसिना राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय शिवनगर।



तृतीय नसरीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय वधावा राम कॉलोनी।

शिक्षक वर्ग-

स्थान शिक्षक स्कूल



प्रथम संदीप जीपीएस उंटला।

द्वितीय शमशेर सिंह जीपीएस सिठाना।



तृतीय टिंकू जीपीएस सिठाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें