फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका भेजने के नाम पर 22 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा (पानीपत)। गांव कुराना के युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर दो युवकों ने 22 लाख रुपये ठग लिए। युवकों ने पीड़ित को न तो अमेरिका भेजा और न ही उसके रुपये वापस किए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अब पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कुराना निवासी जितेंद्र ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 4 अप्रैल 2021 को वह करनाल काम से गया हुआ था। यहां उसकी मुलाकात गांव अमीन निवासी सुमित पुत्र जयपाल और शांति नगर, पानीपत निवासी बलजीत पाहवा के साथ हुई। इन्होंने से कहा कि वो उसकी अमेरिका में नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए इन्होंने 22 लाख रुपये मांगे थे। उसने अपने रिश्तेदार से पैसे उधार लेकर इन्हें दिए। आरोपियों ने उसे 10 सितंबर 2019 को मॉस्को और वहां से तुर्की भेज दिया। कई दिन तक उसको वहां रखा। इसके बाद उसे दुबई बुला लिया गया। फिर आरोपियों ने कहा वो वापस भारत आ जाए इसके बाद वो सीधा अमेरिका भेजेंगे। वो नवंबर 2019 में वापस भारत आ गया। इसके बाद न तो आरोपियों ने उसे अमेरिका भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें