फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33केवी पावर सब स्टेशन पर गिरी आसमानी बिजली, 9 गांवों में छाया अंधेरा, मकान में आई दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। सोमवार शाम देर शाम को तेज आंधी के साथ हुई बारिश के चलते बिहौली सब डिवीजन के अंतर्गत गांव बिहौली में 33केवी पावर सब स्टेशन पर आसमानी बिजली 33 केवी ट्रांसफार्मर पर गिर गई। जिससे सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर के जल जाने से पावर हाउस की सप्लाई ठप हो गई। वहीं बिजली न आने के कारण रात भर 9 गांवों में अंधेरा छाया रहा। 20 घंटे बीत जाने के बावजूद भी 9 गांव व खेतों में बिजली न आने के कारण ग्रामीणों व किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीण पावर हाउस पहुंचे जहां पर उन्होंने जेई को बिजली समस्या से अवगत कराया। जेई ने जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार सोमवार देर शाम को तेज आंधी के साथ बारिश हुई जिसको चलते बिहौली सब डिवीजन के अंतर्गत गांव बिहौली में 33 केवी पावर स्टेशन पर करीब 11 बजे आसमानी बिजली पावर स्टेशन पर गिर गई। जिससे 63 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे पावर हाउस से चलने वाले सभी फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। बिजली न आने के कारण बिहौली, गढ़ी नवाब, पसीना, गढ़ी भलौर, ताहरपुर, शहर मालपुर, ताजपुर, मतरौली, रमाल आदि गांवों में अंधेरा छाया रहा। 20 घंटे बीत जाने के बावजूद भी अभी तक समस्या का कोई हल नहीं हुआ।
आसमानी बिजली गिरने से खेतों में 11 जगह टूटे 11 हजार केवी के तार : देर शाम को तेज आंधी बारिश के चलते बिहौली सब डिवीजन के गांवों में करीब 10-12 पोल गिर गए। वहीं गांव बिहौली के खेतों में तो 11 जगह 11 हजार केवी की तार टूट गई जिस कारण 33केवी पावर स्टेशन बिहौली की सप्लाई बाधित रही। इस संबंध में बिहौली सब डिवीजन के एसडीओ दलजीत सिंह ने बताया कि रात के समय 33केवी पावर सब स्टेशन बिहौली में 63केवी ट्रांसफार्मर पर आसमानी बिजली गिर गई जिससे ट्रांसफार्मर व चार्जर जल गया। जल्द ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, शहर की सीता राम कॉलोनी में भी करीब 10-12 घरों में आसमानी बिजली गिरने से बिजली उपकरण जल गए। कॉलोनी वासी रिटायर्ड कर्मचारी अजाद सिंह राठी ने बताया कि देर शाम को तेज आंधी के साथ हुई हल्की सी बारिश के चलते आसमान में बिजली कड़कने की आवाज उनके कानों में सुनाई दी। थोड़ी देर बाद आसमानी बिजली आसपास में करीब 10-12 घरों पर जा गिरी, जिससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। लेकिन इन्वर्टर, बैट्री, पंखे, कूलर, बिजली फिटिंग,फ्रिज आदि उपकरण जल गए, वहीं एक मकान में दर्रार पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें