फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे की सर्विस लेन चोक, ग्रमीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार, जिला प्रशासन व हाईवे टोल प्रबंधन को शिकायत करने के बाद भी इसराना बाजार में नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर करीब दो माह से जमा गंदा पानी और कीचड़ साफ नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने अब मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र भेजकर समाधान की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे टोल प्रबंधन की ओर से सर्विस लेन के साथ लगते नाले की सफाई करीब एक साल से नहीं कराई गई, जिसकी वजह से नाला बंद हो गया और गंदा पानी सर्विस लेन पर जमा रहता है।
विज्ञापन

सर्विस लेन पर गंदा पानी व कीचड़ जमा होने से राहगीरों, आसपास के दुकानदारों व साथ लगती बस्ती के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राहगीरों को सर्विस लेन से गुजरना भारी पड़ रहा है, दुकानदारों के काम धंधे ठप हो कर रह गए हैं व साथ लगती हैड़ी बस्ती के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण रामकुमार, राजेंद्र, पालेराम, सोनू, विजय, नरेश, संजय, संतोष, नीलम, पुष्पा, गुड्डी, गंगा राम, रमेश व बाजे का कहना है कि इसराना में करीब एक माह से हाईवे की सर्विस लेन के साथ लगता नाला बंद पड़ा है। गंदा पानी व कीचड़ जमा होने से साथ लगती हैड़ी बस्ती गंदे पानी से होकर पहुंचना पड़ता है। गंदे पानी व कीचड़ से फैल रही बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार इसकी शिकायत टोल प्रबंधन के अलावा जिला उपायुक्त से भी की जा चुकी है। ग्रामीण जिला उपायुक्त से इसराना में सर्विस लेन के हालात देखने का न्योता भी दे चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

मामले में शिकायत मिली है। जल्द ही इस समस्या का समाधान कराने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
सुमेधा कटारिया, उपायुक्त पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें