फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण विधायक ने किया नाले का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण विधायक ने किया नाले का शिलान्यास
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने रविवार को वार्ड-दो व पांच की विभिन्न कॉलोनियों की पानी की निकासी के लिए 2.5 करोड़ की लागत से बनने वाले नाले का नूरवाला में आयोजित कार्यक्रम में नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। नाला धमीजा कॉलोनी से शुरू होकर ड्रेन नंबर एक तक बनेगा। वहीं इस नाले के बनने से धमीजा कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी, गीता कॉलोनी, मोती राम कॉलोनी, समस्त नूरवाला गांव, बरसत रोड की फैक्ट्रियों की पानी निकासी का स्थाई तौर पर समाधान हो जाएगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ग्रामीण हलके की बाहरी कॉलोनियों में पहले ही कई नालों का निर्माण कार्य चल रहा है। एक और नाले के बनने से कॉलोनियों में पानी निकासी का स्थाई समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर पार्षद जयकुंवार बिंदल, पवन वाल्मीकि, अर्जुन सिंह, गुरचरण सिंह, अनिल बजाज, गुरमीत सिंह, मंडल महामंत्री डॉ. सत्येंद्र पांचाल, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश गुंबर प्रधान, सरता बैरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें