फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल को मिलीं स्किन स्पेशलिस्ट, आयुष विंग में होगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। जिले के सरकारी अस्पताल को स्किन स्पेशलिस्ट मिल गया है। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे की धर्मपत्नी डॉ. रजनी गोयल खरे ने शुक्रवार दोपहर को यहां ज्वाइन कर लिया। बताया जा रहा है कि स्किन स्पेशलिस्ट सिविल अस्पताल की बिल्डिंग में नहीं, बल्कि आयुष विभाग की बिल्डिंग में बैठेंगी। स्किन स्पेशलिस्ट को सिविल अस्पताल के कमरे मरीजों के लिए बेहतर नहीं लगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल से स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. राघवेंद्र का दो साल पहले तबादला हो गया था। इसके बाद से सिविल अस्पताल में स्किन स्पेशलिस्ट नहीं है। अब सिविल अस्पताल में स्किन स्पेशलिस्ट के रूप में डॉ. रजनी गोयल खरे आई हैं। वे डीसी पानीपत डॉ. चंद्रशेखर खरे की धर्मपत्नी हैं। डॉ. रजनी गोयल खरे शुक्रवार को सिविल अस्पताल पहुंचीं। उन्हें पहले से मौजूद स्किन स्पेशलिस्ट का कमरा दिखाया, लेकिन वह ओपीडी के लिए सही नहीं लगा। इसके बाद उन्हेें ओपीडी इंचार्ज का ऑफिस दिखाया। यहां पर एसी लगाना और ओपीडी के मरीजों के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराना भी शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि शाम तक इस कमरे को भी रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद आयुष विभाग का भवन देखा गया। स्किन स्पेशलिस्ट ने आयुष विभाग को सही बताया। इसके वहां तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. रजनी आई हैं। वे जल्द ही ज्वॉइन कर सकती हैं। स्किन के मरीजों की ओपीडी के लिए साफ स्थान की जरूरत होती है।
डॉ. आलोक जैन, एमएस, सिविल अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें