फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जुलाई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजेएम ने दी कानूनी अधिकारों की जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीजेएम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला स्थित विश्वकर्मा मंदिर में कानूनी साक्षरता शिविर लगाकर महिलाओं और बुजुर्गों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। इससे पूर्व उन्होंने एक संस्था द्वारा महिलाओं के लिए खोले गए सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल ने हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला स्थित विश्वकर्मा मंदिर में लगाए गए कानूनी साक्षरता शिविर में महिलाओं और बुजुर्गों को कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं व बुजुर्गों को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए आठ जुलाई को लघु सचिवालय के कोर्ट कॉप्लेक्स में लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी। सीजेएम मोहित अग्रवाल ने शिविर में पहुंचे महिला व पुरुषों को डीएलएसए द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 2640125 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगर किसी को महिला, पुरुष, युवा व बुजुर्ग को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं है या फिर किसी मामले में कानूनी सहायता लेनी है तो इस नंबर पर संपर्क कर बेहिचक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें