मतलौडा। समालखा एजुकेशनल हब में आयोजित रोजगार मेले एवं कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 210 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 56 अभ्यर्थियों का चयन किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नीरज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। मोनार्क सोसाइटी के डायरेक्टर संदीप कुमार मुख्य अतिथि रहे। मेले में टालब्रोस, टाटा, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, मदरसन, बजाज और डैनब्लॉक ब्रेक्स इंडिया सहित कई कंपनियों ने हिस्सा लिया।
कंपनियों की एचआर टीमों ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी ज्ञान, कार्यक्षमता और संचार कौशल के आधार पर साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। मुख्य अतिथि संदीप कुमार ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों से जुड़ने और प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। इस अवसर पर संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर सुहानी त्यागी सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि और संस्थान के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।