फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के सर चार्ज के नाम पर नगर निगम ने 25 लाख रुपया वसूलने का रखा लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। टेक्सटाइल नगरी में रहने वालों को इस बार पानी का बिल परेशान करेगा। कारण विभाग की ओर से उनसे सरचार्ज के नाम वसूले जाने वाले बिल को दस गुना कर दिया है। नगर निगम उनसे पानी के सर चार्ज के नाम पर बीते साल की तुलना में दस गुना बजट का प्रावधान रखा है।
नगर निगम की ओर से मुख्यालय को भेजे गए प्रस्ताव में शहर की जनता से पानी के सरचार्ज के नाम पर 25 लाख रुपये वसूलने का लक्ष्य रखा गया है, जो बीते वित्तीय बजट में ढाई लाख था। सवाल यह उठता है कि नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों की पानी की आपूर्ति बढ़ गई है अथवा विभाग की ओर से उसे वसूलने पर ही जोर दिया जा रहा है। जिसमें से उसे 51 हजार रुपये वसूलने में कामयाबी मिल पाएगी। नगर निगम 70 हजार मकानों में से अब तक 46 हजार मकानों में ही पानी के कनेक्शन दे पाया है। 24 हजार परिवार अब भी प्राइवेट पानी सप्लायर पर निर्भर हैं। ये लोग हर माह प्राइवेट पानी सप्लाई करने वालों को 300 से 500 रुपये दे रहे हैं।
विज्ञापन


इन कॉलोनियों में लोग प्राइवेट पानी पर निर्भर :
भारत नगर, विद्यानंद कॉलोनी, बलजीत नगर, महादेव कॉलोनी, नूरवाला, डाबर कॉलोनी, डब कॉलोनी, वधावाराम कॉलोनी, ज्योति कॉलोनी, कश्यप कॉलोनी, हरिनगर, गंगाराम कॉलोनी, काबड़ी रोड, जसबीर कॉलोनी, तहसील कैंप विकास नगर में अब भी लोग प्राइवेट पानी सप्लायर से पानी ले रहे हैं। लोग पैसे एकत्रित कर पानी के टैंकर मंगवाते हैं। किला क्षेत्र की कई कॉलोनियों के लोगों को पानी लेने दूसरी कॉलोनियों में जाना पड़ता है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

घर में सबर्मिसबल लगाकर बेच रहे हैं पानी
भारत नगर, विद्यानंद कॉलेनी व बलजीत नगर समेत कई बाहरी कॉलोनियों में कुछ लोग घरों में सबमर्सिबल लगाकर लोगों को हर माह 300 रुपये के हिसाब से पानी बेच रहे हैं। इस बारे में नगर निगम ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की।

50 से अधिक ट्यूबवेल खराब:
शहर में लगभग 350 पानी के ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इनमें से लगभग 50 ट्यूबवेल भू तल नीचे जाने के कारण खराब हो चुके हैं। लोग कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, मगर कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारी गलत आंकड़े बाजी कर जनता को करते हैं परेशान
नगर निगम के अधिकारी गलत आंकड़े बाजी कर वाहवाही लूटने में लगे हुए हैं। पानी वैध या अवैध कालोनी में पूरी तरह से नहीं पहुंच रहा है। पहले नगर निगम जनता को पानी तो आपूर्ति करे। उसके बाद टैक्स के नाम पर वसूली करे।
विज्ञापन

भूपेन्द्र सिंह पूर्व मेयर नगर निगम

पानी का सर चार्ज वसूलने की तैयार हो रही है योजना
नगर निगम की ओर से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से की जा रही है। जहां पर पानी की आपूर्ति कम है, उसे भी पूरा किया जाएगा। उनसे बिल वसूलने को लेकर योजना तैयार की जा रही है।
सुमन भाकड़ संयुक्त आयुक्त नगर निगम


24 हजार घरों में पानी के कनेक्शन दिए नहीं और 25 लाख सरचार्ज वसूलने की कर रहे तैयारी
हाल-ए-नगर निगम पानीपत, सेवाएं देने में पूरी तरह हुआ असफल, साल भर पहले जिसका था टारगेट ढाई लाख रुपये
फोटो संख्या 23 व 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें