एक ही दुकान में एक साल में चौथी बार चोरी
पानीपत। चोरों ने परमहंस कुटिया के पास खाद बीज की एक दुकान में चोरी कर ली। चोरों ने इस दुकान में एक साल में चौथी बार चोरी की है। दुकानदार पुलिस की कार्रवाई से खासे नाराज है। दुकानदार को कहना है कि चोर बार बार उनकी दुकान को निशाना बना रहे हैं। अब पुलिस ने मामले में दोबारा केस दर्ज कर लिया है।
दुकानदार दीपक कुमार निवासी परमहंस कुटिया ने बताया कि उसकी यहीं पर दुकान है। वह बुधवार रात को दुकान बंद कर घर गया था। सुबह आठ बजे पड़ोसी ने उसे फोन कर बताया कि उसकी दुकान में चोरी हो गई। उसने जाकर देखा तो शटर के ताले टूटे हुए थे। दुकान के गले से 8 हजार रुपये चोरी थे। चोर उसकी दुकान में पिछले साल अगस्त, सितंबर व इस साल मार्च में भी चोरी कर चुके हैं।
सूने मकान से नकदी व जेवर चोरी
पानीपत। चोरों ने वधावाराम कॉलोनी में सूने मकान से नकदी व सोने के जेवर चोरी कर लिए। सोनु पुत्र श्याम लाल निवासी वधावा राम कालोनी ने बताया कि वो वो बुधवार को परिवार के साथ अपनी बहन के घर जींद गया था। वह से गुरुवार को आकर देेखा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। मकान से लगभग 90 हजार के जेवर व 30 हजार रुपये नकद चोरी थे।