फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने भाजपा व इनेलो पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे राज में सीपीएस को नहीं थे लाभ के पद, भाजपा ने दिए : हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में सीपीएस को लाभ के पद नहीं दिए, जबकि भाजपा ने अपने चारों सीपीएस को लाभ के पद दिए थे। मैं इस बारे में इस की पूरी स्टडी करने के बाद ही आगे कुछ कह सकता हूं।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात बुधवार को पूर्व मंत्री सतबीर मलिक के सुपुत्र एडवोकेट राजीव मलिक के मॉडल टाउन स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि सोनीपत से कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया का भाजपा के चार सीपीएस के मामले को उनके द्वारा हाईकोर्ट में ले जाने की उनकी व्यक्तिगत राय होगी। मैं केस स्टडी करने के बाद ही इसमें आगे कुछ कह सकता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार नकारा साबित हुई और प्रदेश में अब तक एक भी बड़ा विकास कार्य नहीं किया जा सका है। भाजपा के राज में किसान, व्यापारी, मजदूर व कर्मचारी समेत हर वर्ग दुखी है। इनेलो अपने हित की बातों को लेकर ही सरकार का विरोध करती है, जबकि बाकी मुद्दों पर सरकार का पूरा समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा व इनेलो का कोई जनाधार नहीं है। कांग्रेस प्रदेश में अपनी सरकार पूरे बहुमत के साथ बनाएगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा इसके बाद पुराना चांदनी बाग क्षेत्र में पहुंचे और यहां पर वक्फ बोर्ड द्वारा हटवाए जाने वाले मकान मालिकों से बात की। उन्होंने कहा कि यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। यह सरकार उजाडू सरकार है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर इस तरह के लोगों को उजडने नहीं दिया जाएगा और उनका पक्का काम करवाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व राजनीतिक सलाहकार प्रो. बीरेंद्र सिंह, एडवोकेट राजीव मलिक, पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर, कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह बुल्ले शाह, बलबीर वाल्मीकि, कर्ण सिंह कादियान, खुशीराम जागलान व पूर्व सरपंच बिंटू मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें