फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी की यात्रा में भाग लेंगी 200 संस्थाएं

विज्ञापन
पानीपत। भगवान हनुमान की प्रतिमा। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। नगर यात्रा मार्ग को गुलाब की पंखुड़ियों की परत बनाकर लाल रंग का कर दिया जाएगा। हनुमान जी की इस यात्रा में पानीपत के 200 से अधिक मंदिर एवं संस्थाएं किसी न किसी रूप में भाग ले रही हैं। यह घोषणा प्राचीन शंभू हनुमान मंदिर के पदाधिकारियों ने की।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में 16 अप्रैल की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें अध्यक्ष रमेश बंसल ने कहा कि हनुमान जी की प्रतिमा बनाने का दायित्व रमेश माटा और सूरज दुरेजा को दिया गया है। इस बार यात्रा किसी एक संस्था की न होकर पूरे पानीपत की सभी संस्थाएं मिलकर हनुमान जन्मोत्सव समिति के बैनर तले निकाल रही हैं। डॉ. अशोक और नारंग रमेश चुघ ने बताया कि यात्रा के लिए विभिन्न मंदिर समितियों से संपर्क निरंतर किया जा रहा है। हनुमान जन्मोत्सव के लिए सुबह हनुमान जी का हनुमान चालीसा संस्कार यज्ञ विशेष महत्व रखता है, जिसका दायित्व संजय गोयल, संजय, हरीश बंसल एवं सतवीर गोयल को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें