फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में पैसे जमा कराने आए युवक की जेब से निकाले 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बदमाशों ने जीटी रोड स्थित बैंक में पैसे जमा कराने आए एक व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। बदमाशों ने पहले व्यक्ति से फार्म भरवाने के नाम पर मदद मांगी और फिर वारदात को अंजाम दिया। व्यक्ति की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव भाऊपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र जयपाल ने बताया कि वो शुक्रवार दोपहर को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 20 हजार रुपये जमा कराने के लिए आया था। वो पैसे जमा कराने के लिए फार्म भर रहा था। उसके पास दो व्यक्ति खड़े थे। इनमें से एक व्यक्ति ने उसे कहा कि बेटा हमारा फार्म भी भर दो। उसने उनका फार्म कर दिया। इस दौरान दोनों व्यक्ति चालाकी से उसका फार्म लेकर बैंक से बाहर आ गया। वो अपना फार्म लेने बाहर आया तो उसी समय दोनों आरोपियों ने उसकी जेब से 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। उसने काउंटर पर जाकर देखा तो उसकी जेब में पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें