पानीपत। जिले में 28 जुलाई को होने वाली मैराथन में 20 हजार धावक दौड़ेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसमें मुख्यातिथि होंगे। मैराथन के सभी रास्तों को सजाया जाएगा। इसमें करीब 24 विजेताओं को लाखों रुपये के पारितोषिक दिए जाएंगे। इसके सफल आयोजन में शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसको लेकर बुधवार को जिला सचिवालय में विभिन्न एसोसिएशन व संस्थानों के पदाधिकारियों व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने 28 जुलाई को होने वाली मैराथन की तैयारियों के संदर्भ में चर्चा की। उन्होंने बताया कि इसमें करीब 20 हजार धावक भाग लेंगे। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को भी विभिन्न संगठनों व एसोसिएशनों के साथ जिला सचिवालय में बैठक की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह करेंगे। शहर के मैराथन के गुजरने वाले रास्तों को सजाया जाएगा। पानी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर रहेगा। धावकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
चार श्रेणी में होगी मैराथन
उपायुक्त ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वालों को टी-शर्ट व हाफ पेंट दी जाएगी। इसके लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। यह आयोजन ऐतिहासिक होगा। महिला धावक भी हिस्सा लेगी। इसमें 42, 21, 10 व पांच किलोमीटर चार श्रेणी बनाई हैं। इन श्रेणियों में 24 विजेताओं को लाखों पारितोषित किए जाएंगे। आईओसीएल रिफाइनरी भी इस कार्यक्रम के सहयोग रहेगा। इस मौके पर एडीसी डॉ.पंकज, एसपी अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम मनदीप सिंह, प्रमोद शर्मा, नितिन अरोड़ा, एचएस धामू, सीए जगदीश धमीजा, एडवोकेट संदीप जिंदल, धनजय सिंगल, कश्मीरी लाल, ज्ञान अरोड़ा, अमित भंंडारी व सुमित मित्तल मौजूद रहे।