फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में 20 शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
पानीपत। आर्य स्कूल में आयोजित अध्यापक सम्मान समारोह के दौरान मौजूद प्राचार्य व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में अध्यापक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 20 शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान मास्टर दिलीप सिंह आर्य रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास की धुरी है। लोग एक आम आदमी को महामानव बना देती है। दुनिया के जितने भी देश विकसित राष्ट्र बने है, उनकी इस उपलब्धि के पीछे शिक्षा ही है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति में गुरु को गोविंद का दर्जा दिया गया है। इस उपलब्धि और सम्मान को कायम रखने में अध्यापकों को और अधिक सहयोग देना चाहिए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रबंधक रामपाल सिंह जागलान, कोषाध्यक्ष अशोक आर्य, देशराज वर्मा व आर्य समाज काबड़ी के उप प्रधान ओमदत्त आर्य रहे। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य मनीष घनगस ने की। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर अभिनदन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य मनीष घनगस ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम एक अच्छे शिक्षक की भूमिका निभाएं और समाज को शिक्षित बनाने में अपना अहम योगदान देें।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अनिल कुमार, अनिल कोशिक, दिनेश कुमार, कुशाल सहगल, जितेंद्र सिंह, संजय भारद्वाज, अंकित, महेंद्र, हरपाल सिंह, मुकेश कौशिक, नवरत्न, प्रवीन वर्मा, रघुवीर दत्त, रविंद्र रावल, सुंदर रावल, संदीप, सीमा, विनोद मैहला, सोनू वर्मा, गौरव को कोरोना काल के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें