फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अस्पताल की दीवार तोड़ बनाया 20 फीट रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पानीपत। सिविल अस्पताल परिसर की पीछे वाली दीवार तोड़कर किसी ने 20 फीट चौड़ा रास्ता बना डाला। यहां से दीवार तोड़कर अस्पताल परिसर में बजरी और कोरसेंट भी डाला है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसका सोमवार सुबह पता लगा। जब किसी कर्मचारी ने बताया कि पीछे वाले रास्ते से वाहन अंदर आ रहे हैं। फिर अस्पताल के डिप्टी एमएस ने यहां का निरीक्षण किया। दीवार तोड़कर रास्ता बनाने का संदेह किसी नगर निगम के ठेकेदार पर जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल प्रशासन मंगलवार को दीवार तोड़ने वाले के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी देगा। इस बारे में अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया का कहना है कि रविवार रात को किसी ने ये हरकत की है। इस बारे में जांच भी की जा रही है। अस्पताल के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान का प्रयास है। यहां से बजरी और कोरसेंट हटाया जाएगा। आरोपी पर केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें