फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यूजी में दाखिलों का शेड्यूल जारी होने से बढ़ी सरगर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में दाखिला का पोर्टल ओपन होने से दाखिला लेने और देने वालों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। युवा 17 जून से अपने फार्म एप्लाई कर सकते हैं। कॉलेजों में सात जुलाई को पहली कट ऑफ जारी की जाएगी। इस संबंध में एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि निदेशालय से सोमवार को नए सत्र के दाखिलों का शेड्यूल मिला है। कॉलेज अपना प्रोफाइल पहले अपलोड कर चुका है। अब नई शिक्षा नीति अनुसार कोर्स और सब्जेक्ट कंबीनेशन अपलोड किए जाने हैं। वे निर्धारित समय में दाखिला प्रकिया शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


वहीं आर्य पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता बताते हैं कि कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया की सब तैयारियां पहले से पूरी की जा चुकी हैं। कॉलेज में सब्जेक्ट कंबीनेशन युवाओं की सुविधा अनुसार किए गए हैं। युवाओं को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए हेल्प डेस्क बनाए हैं। आईबी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बताया कि कॉलेज में सब्जेक्ट कंबीनेशन जल्द अपलोड किए जाएंगे। कॉलेज में कॅरियर गाइडेंस सेल का गठन किया गया है। इसके अलावा हेल्प डेस्क पर विशेषज्ञों का लगाया है। युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बेहतर सुविधा दी जाएगी। इसके अलाव ताऊ देवीलाल मेमोरियल कन्या पीजी कॉलेज सिवाह के प्रधान देवेंद्र कादियान ने बताया कि कॉलेज में यूजी के साथ पीजी में भी लड़कियां अपनी पढ़ाई कर सकती हैं। कॉलेज में यूजी कक्षाओं के दाखिलों को लेकर काउंसिलिंग टीम का गठन किया गया है। लड़कियों को कॉलेज में शिक्षा के साथ खेलों का बेहतर माहौल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें