फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के रिश्तेदार ने घर में घुसकर सोने के जेवरात सहित चुराए 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी के रिश्तेदार ने घर में घुसकर सोने के जेवरात सहित चुराए 60 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव उग्राखेड़ी में एक पड़ोसी के रिश्तेदार ने घर में घुसकर सोने के जेवरात सहित 60 हजार रुपये की नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान घर की महिला ने आरोपी को देखा व उसे पकड़ने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपी महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए नवाब पुत्र दिन महोम्मद ने बताया कि 1 नवंबर की रात 3 बजे उसकी पत्नी सलीना पानी पीने के लिए उठी। जिसके बाद उसने घर के कमरे में हल-चल होती देखी। साथ ही एक युवक को घर से बाहर जाते हुए देखा। महिला ने लाइट ऑन की, तो देखा कि उनके घर में उनके पड़ोसी का रिश्तेदार विकास निवासी गांव खोजकीपुर घुसा हुआ है। इसके बाद महिला ने शोर किया व परिजनों को जगाने का प्रयास किया। साथ ही महिला ने आरोपी को पकड़ने की भी कोशिश की। महिला ने आरोपी की कमीज पकड़ ली, भागने के दौरान आरोपी महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला घर के उस कमरे में गई, जहां उसने हलचल देखी थी। जहां पहुुंचकर उसने देखा कि उस कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ है। साथ ही कमरे के संदूक का ताला टूटा हुआ था। जिसमें 60 हजार की नकदी, एक सोने का रानी हार, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक सोने की अंगुठी, एक गले का ओउम, एक जोड़ी सोने के झुमके चोरी हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें