राजीव कॉलोनी दुकान में चोरी करते दो नाबालिग चोर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। राजीव कॉलोनी गंदा नाला स्थित किरयाणा स्टोर में बिती रात चोरी करते हुए 2 नाबालिग चोर पकड़े गए। चोर को दुुकान में चोरी करते देख दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चोर मौके पर पहुंची व दोनों चोर को पकड़ किला थाना ले गई। पुलिस प्राथमिक पूछताछ में दोनों चोर नाबालिग निकले। बुधवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह में भेज दिया।
दुकान संचालक सकील पुत्र अकील निवासी राजीव कॉलोनी ने बताया कि उसकी राजीव कॉलोनी गंदे नाले की पुलिया पर परचून की दुकान है। मंगलवार रात वो घर पर सो रहा था। रात 2 बजे वो शोच के लिए उठा, तो उसने छत से दुकान की ओर झांक देखा। जिस दौरान उसे दुकान के बाहर दो अज्ञात युवक खड़े दिखाई दिए। जिसे देख सकील ने अपने परिजनों को उठाया व दुकान की ओर गए। उन्हें दुुकान की ओर आते देख दुकान के बाहर खड़े दोनों युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद संचालक ने दुकान का शटर उखड़ा हुुआ देखा। जिसके बाद उसने शटर पूरा ऊपर उठाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं उठा। इसके बाद उसने शटर को काटा व दुकान के भीतर घुसे। जहां उन्होंने दुकान में रखे फ्रिज के पीछे व सीढ़ियों के नीचे छिपे हुए दो चोर को देेेखा। जिसके बाद उनको मौके पर ही पकड़ा गया व पुलिस को सूचना दी। दोनों ने वारदात में उनके साथ दो अन्य चोर होने की भी बात कबूली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।