फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18वां सावन ज्योत महोत्सव का आगाज आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
18वां सावन ज्योत महोत्सव 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर वीरवार को श्री हनुमान मंदिर फतेहपुरी चौक में पानीपत सावन ज्योत सभा की आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक सभा के अध्यक्ष राजेश सूरी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

सावन जोत सभा के प्रवक्ता चंद्रभान वर्मा ने बताया कि 13 अगस्त को श्री हिंदू सत्संग मंदिर से शाम 5 बजे पानीपत सावन ज्योत की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो नगर में परिक्रमा करवाते हुए श्री हनुमान मंदिर फतेहपुरी चौक, तहसील कैंप पहुंचेगी। वहां मां गंगा मैया की आरती कर विश्राम होगा। इस दौरान प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए अपने आपको सैनेटाइज कर मास्क पहनकर शोभायात्रा निकाली जाएगी।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चंद्रभान वर्मा ने बताया कि 14 अगस्त को सुबह 10 बजे श्री हनुमान मंदिर बारात घर फतेहपुरी चौक में स्वर्गीय हरीश शर्मा की याद में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 14 अगस्त शाम को सभी भक्तजन पावन पवित्र पानीपत सावन ज्योत के साथ हरिद्वार प्रस्थान करेंगे। 15 अगस्त 2021 को श्री जगन्नाथ धाम में पावन पवित्र श्री सुंदरकांड पाठ होगा व सायंकाल को पावन पवित्र सावन जोत शोभायात्रा हरिद्वार के मुख्यमार्गों से होती हुई हर की पौड़ी पर लोककल्याण के लिए एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए अर्पण की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परम पूज्य श्रीमद् जगतगुरू रामानंदाचार्य आध्यात्मिक जगत के गौरव श्री सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के स्तंभ नित्यलीलालीन अनंत श्री विभूषित स्वामी हंसादेवाचार्य महीाराज के पावन पवित्र दिव्य आशीर्वाद से एवं श्री प्रेम मंदिर की परमाध्यक्ष परम पूज्य सतगुरूदेव श्री श्री 108 श्री कांता देवी महाराज, स्वामी दयानंद सरस्वती मुरथल, स्वामी जगन्नाथ धाम ट्रस्ट हरिद्वार से परम पूज्य श्री श्री 108 श्री महंत अरूण दास महाराज एवं अवधधाम मंदिर से दाऊ जी महाराज की पावन अध्यक्षता में 13 से 15 अगस्त तक सावन ज्योत महोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। बैठक में महेंद्र गंगवानी, सोनू सलूजा, चंद्रभान वर्मा, सतीश शर्मा, किशन लाल खट्टर, मनीष छाबड़ा, चंद्र प्रकाश नारंग, भगवान दास गंगवानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें