फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर समागम पर हमले के लिए एडीजीपी ने किया समालखा के निरंकारी समागम का दौरा, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर समागम पर हमले के लिए एडीजीपी ने किया समालखा के निरंकारी समागम का दौरा, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
विज्ञापन

समालखा। अमृतसर के निरंकारी भवन पर हुए आतंकी हमले के बाद समालखा में होने वाले वार्षिक 71वें तीन दिवसीय निरंकारी संत समागम की सुरक्षा को लेकर सरकार किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती। इसी को लेकर सोमवार को तकरीबन प्रदेशभर से पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने अकील मोहमद एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में समागम स्थल का दौरा करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निरंकारी मिशन के पदाधिकारियों से मीटिंग की। इसके उपरांत उन्होंने पत्रकारों से भी बात की।
उल्लेखनीय है कि पंजाब में हुए निरंकारी भवन पर हुए ग्रेनेड हमले के बाद हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा जीटी रोड समालखा स्थित निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर होने वाले समागम को लेकर पुलिस प्रशासन के अकील मोहमद एडीजीपी , नवदीप विर्क एडीजीपी करनाल, अनिल राव आईजी सीआईडी, राजश्री आईजी ट्रैफिक, संदीप खैरवाल आईजी रोहतक, प्रतीक्षा एसपी सोनीपत, धीरज सेतिया एसपी ट्रैफिक , गौरव कुमार एसडीएम समालखा सहित दर्जनों उच्चाधिकारियों ने वहां निरीक्षण किया। इस दौरान बम निरोधक दस्ता तथा डॉग स्कवॉयड ने भी समागम स्थल पर बारीकी से जांच की। 24-26 नवंबर तक यहां होने वाले वार्षिक समागम में लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समागम सुचारु व सुरक्षित हो यही प्राथमिकता:
इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ये धार्मिक कार्यक्रम है और लाखों लोगों के पहुंचने की संभवना है। जीटी रोड पर होने वाले कार्यक्रम को सुचारू, सुरक्षित रूप से करवाना तथा ट्रैफिक और आसपास के लोगों को परेशानी ना हो इसकी व्यवस्था की जा रही है। अमृतसर की घटना के बाद जरूरी कदम उठाए गए हैं। समागम स्थल दोनों सोनीपत तथा पानीपत जिले में होने के कारण यहां के अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर तालमेल बनाकर रखें इसके निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर में स्थित निरंकारी भवनों की सुरक्षा को पुख्ता करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें