फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधि मितल होंगी समालखा नपा की चेयरपर्सन

विज्ञापन
विज्ञापन
निधि मित्तल होंगी समालखा नपा की चेयरपर्सन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। नगरपालिका में चेयरमैनशिप को लेकर चल रही उठापटक पर करीब तीन माह बाद वीरवार को विराम लग गया। गांव आट्टा की बहू निधि मित्तल एक तरफा बहुमत साबित कर चेयरपर्सन की कुर्सी पर काबिज हो गईं। शहर के प्रतिष्ठित मित्तल परिवार से निधि मित्तल का निर्विरोध चेयरपर्सन चुना जाना उनके लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। निधि नपा सदन में सबसे कम उम्र व सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी पार्षद हैं। एसडीएम गौरव कुमार की देखरेख में हुए चुनाव में उपस्थित पार्षदों व विधायक रविंद्र मच्छरौली ने निधि मित्तल के पक्ष में विश्वास जताया। जबकि पूर्व चेयरमैन अशोक कुच्छल व एक अन्य पार्षद विक्रम रमन इस विशेष मीटिंग में नहीं पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि 14 अगस्त को नपा की विशेष बैठक में शहर के 16 पार्षदों ने तत्कालीन चेयरमैन अशोक कुच्छल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास किया था। जिसके बाद कुच्छल को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा था और चेयरमैन चुनाव के लिए 31 अगस्त की तिथि निर्धारित हुई थी। जिसके चलते 31 अगस्त को एसडीएम गौरव कुमार की देखरेख में विशेष मीटिंग हुई। जिसमें चेयरमैन पद के लिए केवल वार्ड-13 से निधि मित्तल उम्मीदवार थी और पंद्रह पार्षदों व विधायक रविंद्र मच्छरौली ने उसे अपना समर्थन दिया। पूर्व चेयरमैन अशोक कुच्छल, वार्ड सात से पार्षद विक्रम रमन व सांसद करनाल अश्विनी चोपड़ा मीटिंग में नहीं पहुंचे। विधायक रविंद्र मच्छरौली ने कहा कि शहर में रुके हुए विकास को गति मिलेगी। पार्षद एकजुट हैं और बिना किसी भेदभाव के विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ निकाला भव्य जलूस
निधि मित्तल के चेयरपर्सन घोषित होते ही ढोल नगाड़े बजने के साथ आतिशबाजी शुरू गई। फूलमालाओं से नवनियुक्त चेयरपर्सन का शहर की विभिन्न वार्ड की महिला पार्षदों, भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष जगदीश रमन, महिला उपाध्यक्ष रेणू धीमान व परिजनों ने स्वागत किया। साथ ही विधायक रविन्द्र मच्छरौली ने उसे आशीर्वाद दिया। इसके बाद विजयी जुलूस में निधि मित्तल के चाचा ससुर रमेश मित्तल व अन्य पार्षद खुली जीप मेें नगरपालिका से जीटी रोड, रेलवे रोड होते हुए चुलकाना रोड स्थित उनके निवास पर पहुंचे।

निधि ने कहा विकास होगी प्राथमिकता
एमएससी पास निधि मित्तल ने कहा कि शहर का विकास करवाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। शहर में बिना किसी भेदभाव के हर वार्ड में विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रूके हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, गलियां निर्माण व मरम्मत करवाई जाएगी।

एक वर्ष बाद ही बदल गया चेयरमैन
करीब एक वर्ष पहले अशोक कुच्छल को पार्षदों ने गर्मजोशी से नपा अध्यक्ष पद पर बिठाया था। लेकिन साल के भीतर ही पार्षदों में उनके खिलाफ अंसतोष फैलने लगा और उन्होंने विकास नहीं होने की बात कर अविश्वास जताते हुए डीसी को शपथ पत्र सौंपे थे। जिसके बाद 14 अगस्त को कुच्छल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया और उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन


नपा चेयरमैन को लेकर बैठक बुलाई गई थी। पार्षदों ने निधि मित्तल को चेयरपर्सन का दावेदार चुना। बैठक में उपस्थित सभी 15 पार्षदों व हलका विधायक ने निधि को अपना समर्थन दिया। उन्हें जल्द ही नपा चेयरपर्सन की शपथ दिलाई जाएगी।
गौरव कुमार, एसडीएम, समालखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें