आयकर भवन का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सेक्टर-6 स्थित नवनिर्मित आयकर भवन का चंडीगढ़ के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कैलाश चंद्र जैन ने उद्घाटन किया। इस मौके पर एमएएसडी पब्ल्कि स्कूल के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने बताया कि आयकर पानीपत के सभी कार्यालय जो इस समय पालिका बाजार, किशोर सिनेमा भवन व सेक्टर-12 हुडा में है वे सभी कार्यालय नवनिर्मित आयकर भवन में शिफ्ट किए जाएंगे। संयुक्त आयकर आयुक्त मोनिका सिंह ने पानीपत के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारीगण व अन्य सदस्यों का समारोह में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर मुख्य आयकर आयुक्त पंचकूला अनुराधा मुखर्जी, प्रधान आयकर आयुक्त करनाल मोना मोहन्ती, आयकर आयुक्त करनाल वंदना मोहिते, संयुक्त आयकर आयुक्त करनाल रेंज मोनिका सिंह, संयुक्त आयकर आयुक्त पानीपत रेंज, आयकर विभाग के अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी व टैक्स बार व सीए एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।