फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को नहीं माना गया तो रिटायर्ड कर्मचारी संघ करेगा राज्य व्यापी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला पानीपत ने अधीक्षक अभियंता उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र भेजा गया।
विज्ञापन

जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान बलवान सिंह ने की और मंच का संचालन जिला सचिव भलेराम ने किया। जिला प्रधान बलवान सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश के बोर्ड, निगम कॉरपोरेशन, विश्वविद्यालय, नगर पालिकाओं व स्थानीय निकायों से रिटायर्ड कर्मचारियों पर सातवां वेतन आयोग लागू करने के लिए आदेश जारी करते हुए एरियर का भुगतान शीघ्र करवाया जाए। राज्य उपप्रधान मंगल सिंह ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों की मांग है कि 80 यूनिट तक बिजली फ्री, विकलांग भत्ता, शिक्षा भत्ता, रिटायर्ड कर्मचारियों को भी दिया जाएं। मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएं व मेडिकल सुविधा कैशलेस की जाए। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा प्रेषित बकाया मांगों के ज्ञापन पर शीघ्र बातचीत की जाएं। ऐसा नहीं होता है तो रिटायर्ड कर्मचारी अपने मांगों के लिए राज्यव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस मौके पर कश्मीर सिंह, आनंद ज्वारा, तेजपाल, ईश्वर शर्मा, राजपाल, शीशपाल मलिक, सुभाष चडालिया, रामकुवार शर्मा, सतबीर चालिया, कलीराम, ईश्वर सिंह, शिवचंद, रामफल गुजर व मांगे राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें