फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती जमीन के विवाद में अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बुलाया, सुलझाने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इसराना। बलाना गांव में तीन बीघे पंचायती जमीन पर एक समुदाय के लोगों ने जगत गुरु ब्रह्मानंद आश्रम बनाने का दावा किया था। इसके बाद उपजे विवाद को हल करने के लिए ग्राम पंचायत और एक विशेष समुदाय के लोगों को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बुला लिया। बातचीत के बाद अधिकारियों ने मामले के सुलझने का दावा किया है।
इस मामले में दूसरे पक्ष के महासिंह ने बताया कि ये सच है कि हमारा समुदाय पीछे हट गया है, लेकिन ये सब प्रशासन के दबाव में हुआ है। उनके समुदाय के साथ अन्याय हुआ है। इस बारे में समुदाय के लोग बुधवार को सीएम से मुलाकात करेंगे। पुलिस थाना में बुलाई गई ग्राम पंचायत और दूसरे पक्ष की बैठक में एसडीएम विवेक चौधरी, डीएसपी देसराज, तहसीलदार संजीव कुमार, बीडीपीओं जितेंद्र शर्मा ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। इसके बाद अधिकारियों ने गांव जाकर विवादित स्थल का दौरा किया। प्रशासन का दावा है कि मंगलवार को हुई दोनों पक्षों की वार्ता सफल रही। विवाद को सुलझा लिया गया है। एक पक्ष अपना दावा छोड़ पीछे हट गया है। शीघ्र ही प्रशासन इस जमीन से कब्जा हटवाकर खाली करा लेगा।
विज्ञापन

यह था मामला
बता दें कि गांव बलाना में काफी समय पहले पंचायती जमीन पर कंडम हालत में पहुंच चुके वृद्ध आश्रम को पंचायत ने गिरवाया था। पंचायत इस जमीन पर सामान्य चौपाल बनाना चाहती थी। पंचायत का आरोप है कि कुछ लोगों ने पंचायती जमीन को कब्जाने की नीयत से इस जमीन पर जगत गुरु ब्रह्मानंद आश्रम बनाने की बात कही। विवाद के चलते 20 जून को इस पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के लिए गांव पहुंचे प्रशासन का विरोध हुआ था। उसे लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

बुधवार को सीएम के सामने रखेंगे बात
दूसरे पक्ष के महासिंह ने बताया कि ये सच है कि हमारा समुदाय पीछे हट गया है, लेकिन ये सब प्रशासन के दबाव में हुआ है। उनके समुदाय के साथ अन्याय हुआ है। इस बारे में प्रदेश भर में समुदाय के लोगों को व्हाट्स एप के माध्यम से सूचित किया है। बुधवार को सीएम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें