फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी शिक्षिका के मकान से 18 तोले सोना और 30 हजार रुपये नकदी चोरी

विज्ञापन
पानीपत। पीड़ित परसराम बैरागी खाली पड़े सोने के गहने के डिब्बे व अलमारी में बिखरा हुआ सामान दिखात - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। नंद विहार कॉलोनी में वकील और सरकारी शिक्षिका के मकान से दिनदहाड़े 18 तोले सोना और 30 हजार रुपये नकदी चोरी हो गई। मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नंद विहार कॉलोनी निवासी परस राम बैरागी पानीपत कोर्ट में प्रैटिक्स करते हैं। उनकी पत्नी सुुशीला आठ मरला स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। पांच अगस्त को सुबह करीब आठ बजे वह स्कूल गईं। सुबह साढ़े 10 बजे परस राम मकान में ताला लगाकर चैंबर में चले गए। पत्नी करीब तीन बजे लौटीं तो चोरी का पता चला। 18 तोले सोना और 30 हजार रुपये नकदी चोरी हो गई थी। गृहस्वामी ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर तीन बजे के बीच चोरी हुई। पांच अगस्त को इस दौरान बारिश के कारण सब लोग घर में थे। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे थे। बताया कि छोटा बेटा जालंधर में एक बैंक में नौकरी करता है। पुत्रवधू भी उसके साथ रहती है। एक सप्ताह पहले बेटे का जालंधर से दिल्ली ट्रांसफर हुआ था। सामान शिफ्टिंग के दौरान बहू अपने 11 तोले सोने के जेवर उनके पास ही रख गई थी। परस राम ने कहा कि वह 2006 से इस मकान में रह रहे हैं। दंपती के दिनभर बाहर रहने के कारण किसी नजदीकी की संलिप्तता से चोरी हो सकती है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें